सुकन्या समृद्धि
योजना
सुकन्या समृद्धि
योजना को भारत सरकार की अधिसूचना क्र. जी.एस.आर.863(ई) दिनांक 2 दिसंबर 2014 के अनुसार शुरू किया गया है और भारतीय रिज़र्व
बैंक द्वारा अपने पत्र क्र. आरबीआई/2014-15/494/आईडीएमडी
(डीजीबीए).सीडीडी/क्र.4052/15.02.006/2014-15
दिनांक 11 मार्च 2015 के अनुसार बैंकों को सर्कूलेट किया गया है। इस
योजना के अंतर्गत खाते खोलने की सुविधा एसबीआई की सभी शाखाओं में उपलब्ध है।
लेकिन अभी भी
बहुत बहुत सारे लोग हैं जो इस Scheme को सही तरीके से समझ नहीं पाए हैं और इससे मिलने वाले लाभ उनको पता नहीं हैं
क्योंकि उनके मन में इससे जुड़े कई प्रकार के सवाल हैं। आज इस पोस्ट में हमने उनके
मन के सवालों को दूर करने का कोशिश किया है। आशा करते हैं आपको इससे मदद मिलेगी।
तो चलिए आगे बढ़ते
हैं।
उद्देश्य : बालिकाओं के कल्याण को बढ़ावा देना।
खाता कौन खोल सकता
है : बालिकाओं की तरफ से उनके नैसर्गिक/विधिक
अभिभावक।
सुकन्या समृद्धि
योजना किसके लिए लाया गया है? Who is Eligible for SSY?
SSY को मात्र भारतीय
बालिकाओं के लिए लांच किया गया है। इसको इसलिए खासकर भारतीय लड़कियों केये इस लिए
लाया गया है क्योंकि भारत में लड़के लड़कियों में बहुत ज्यादा भेदभाव होता है और
लड़कों की तुलना में लड़कियों को बहुत कम प्रतिशत ही शिक्षा दी जाती है।
साथ ही लड़कियों की
उम्र या नाबालिग उम्र शादी करा दी जाती है। एक प्रकार से देखा जाये को भारत के ज्यादातर स्थान में आज भी लड़कियों को एक बोझ के जैसे समझा जाता है।
If you have a daughter below 10, the
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) is a better alternative to the PPF. The SSY
offers a higher interest rate of 8.5% and enjoys the same tax benefits as the
PPF. Every year, you must invest at least Rs 1,000 in the account. There is
also an investment limit of Rs 1.5 lakh in a financial year. You can open
accounts for up to two girls, but the combined limit cannot exceed Rs 1.5 lakh.
The account matures when the girl turns 21, though up to 50% of the corpus can
be withdrawn after she is 18.
सुकन्या समृद्धि योजना आयु सीमा कितनी है? What is age limit for SSY?
SSY के लिए स्कीम का लाभ उठाने के लिए कुछ
आयु सीमा के नियम रखे गए हैं। Age Limit की पूरी जानकारी
नीचे हमने दिया है।
SSY मापदंड
|
SSY आयु सीमा
|
सुकन्या समृद्धि
योजना के अंतर्गत अकाउंट खुलवाने का सबसे कम आयु
|
0 वर्ष – नवजात शिशु का भी अकाउंट खुलवा सकते हैं
|
सबसे ज्यादा आयु
|
10 वर्ष – अकाउंट खुलवाने से पहले लड़की की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए
|
अनुग्रह अवधि या
छुट अवधि
|
वर्ष 2015 तक छुट अवधि 1 वर्ष थी यानि की 11 वर्ष की बालिकाओं का भी SSY अकाउंट खोला जा सकता था पर 2016 से यह बंद कर दिया गया है।
|
सुकन्या समृद्धि
योजना के लिए अकाउंट साल में कब खुलवा सकते हैं? What is the Timing to
Open Sukanya Samriddhi Yojana Account?
ऐसा कोई भी
विशिष्ट समय नहीं है सुकन्या समृद्धि योजना के लिए अकाउं खुलवाने के ल में कभी भी
बैंक समय में जा कर वहां पर SSY Account खुलवा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना में ज्यादा से ज्यादा कितने अकाउंट खुलवाए जा
सकते हैं? How many
account can be opened under SSY Account Scheme?
आप सुकन्या
समृद्धि योजना के अंतर्गत कितने अकाउंट खुलवा सकते हैं इसको अच्छे से समझने के लिए
नीचे दिए हुए table और note को पढ़ें –
नियम / शर्तें
|
खतों की संख्या
|
अगर माता-पिता
की 1 बेटी है
|
1 अकाउंट खुलवा सकते हैं
|
अगर माता-पिता
की दो बेटियां है
|
ज्यादा से
ज्यादा 2 अकाउंट
|
अगर माता पिता
के महले समय में 3 लडकियां हुई हों या बाद में 2 लडकियां हुई हो तो
|
अधिक से अधिक 3 अकाउंट
|
सुकन्या समृद्धि अकाउंट को कौन संचालित करता सकता है? Who can operate SSY Account?
इस स्कीम के अनुसार इस अकाउंट को लड़की के माता पिता या अभिभावक ही खुलवा और संचालित कर सकते हैं। लड़की को 18 वर्ष होने के बाद ही वह उस अकाउंट का इस्तेमाल कर सकती है।सुकन्या समृद्धि अकाउंट में कितना पैसे जमा कर सकते हैं? How much money you can deposit in Sukanya Samriddhi Account?
आप SSY Account में कितना पैसे जमा कर सकते हैं उसके बारे में अच्छे से समझने के लिए नीचे के Table को देखें –
अकाउंट की संख्या
|
कम से कम एक साल में जमा
|
जमा करने का समय
|
कम से कम जमा
|
अधिकतम बार जमा की अनुमति
|
न्यूनतम बार जमा की अनुमति
|
1
|
1000 रुपए
|
वर्ष के किसी भी बैंकिंग दिन में
|
100 रुपए
|
10
|
1
|
2
|
2000 रुपए
|
वर्ष के किसी भी बैंकिंग दिन में
|
100 रुपए प्रति अकाउंट
|
10 प्रति अकाउंट
|
1 प्रति अकाउंट
|
3
|
3000 रुपए
|
वर्ष के किसी भी बैंकिंग दिन में
|
100 रुपए
|
10 प्रति अकाउंट
|
1 प्रति अकाउंट
|
- यह ध्यम में रखना होगा की पुरे साल में जमा किये हुए पैसे मिलकर 1000रुपए से अधिक होनी चाहिए। साथ ही एक अकाउंट में कम से कम 10 transaction करना ही मान्य है।
- सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में आप अधिकतम 1,50,000 रुपए प्रतिवर्ष जमा कर सकते हैं।
- इस SSY Bank Account में जितने भी पैसे जमा किये जाते हैं सरकार ने उनके लिए खास Interest Rate लागु किये हैं। जब यह स्कीम शुरू हुआ 2014-2015 Interest Rate 9.10 था, 2015-2016 में Interest Rate बढ़ कर 9.20% किया गया पर 2016-17 के लिए 8.4% था और अभी 2017-18 के लिए 8.4% ही तय किया गया है।
- अगर आप एक वर्ष में कुल 1000 रुपए जमा नहीं करते हो या भूल जाते हो तो आपका SSY Account अस्थायी रूप से बंद हो जाता है। 50 रुपए का fine देने के बाद आप अपने account को दोबारा चालू करवा सकते हैं।
एसएसवाई खाते में ब्याज की गणना कैसे
की जाती है?
सरकार जी सेक यील्ड के हिसाब से हर तिमाही में एसएसवाई पर ब्याज दर तय करती है. खाते पर ब्याज दर जी-सेक रेट की तुलनात्मक मैच्योरिटी की तुलना में 75 बेसिस पॉइंट तक अधिक होता है.
इस स्कीम में अब तक दिए गए ब्याज
अप्रैल 1, 2014: 9.1%
अप्रैल 1, 2015: 9.2%
अप्रैल 1, 2016 -जून 30, 2016: 8.6%
जुलाई 1, 2016 -सितम्बर 30, 2016: 8.6%
अक्टूबर 1, 2016-दिसम्बर 31, 2016: 8.5%
सरकार समय-समय पर इससे जुड़े ब्याज की घोषणा करती है जो खाते में सालाना जोड़ दिया जाता है. यह खाता खोलने से 15 साल तक चलेगा.
अगर खाता धारक मासिक ब्याज का विकल्प चुनता है तो ब्याज की गणना उस हजार रूपये पर की जाती है जो इसमें जमा हुआ है. इससे अधिक सैकड़े में पडी रकम पर भी ब्याज मिलता रहता है. मतलब यह कि मासिक ब्याज दर के मामले में ब्याज की गणना राउंड ऑफ तरीके से की जाती है. किसी कलेंडर मंथ में ब्याज की गणना कम से कम (मिनिमम) बैलेंस पर की जाती है, अगर खाते में 10 तारीख और महीने के आखिर में रकम जमा की जाती है.
सरकार जी सेक यील्ड के हिसाब से हर तिमाही में एसएसवाई पर ब्याज दर तय करती है. खाते पर ब्याज दर जी-सेक रेट की तुलनात्मक मैच्योरिटी की तुलना में 75 बेसिस पॉइंट तक अधिक होता है.
इस स्कीम में अब तक दिए गए ब्याज
अप्रैल 1, 2014: 9.1%
अप्रैल 1, 2015: 9.2%
अप्रैल 1, 2016 -जून 30, 2016: 8.6%
जुलाई 1, 2016 -सितम्बर 30, 2016: 8.6%
अक्टूबर 1, 2016-दिसम्बर 31, 2016: 8.5%
सरकार समय-समय पर इससे जुड़े ब्याज की घोषणा करती है जो खाते में सालाना जोड़ दिया जाता है. यह खाता खोलने से 15 साल तक चलेगा.
अगर खाता धारक मासिक ब्याज का विकल्प चुनता है तो ब्याज की गणना उस हजार रूपये पर की जाती है जो इसमें जमा हुआ है. इससे अधिक सैकड़े में पडी रकम पर भी ब्याज मिलता रहता है. मतलब यह कि मासिक ब्याज दर के मामले में ब्याज की गणना राउंड ऑफ तरीके से की जाती है. किसी कलेंडर मंथ में ब्याज की गणना कम से कम (मिनिमम) बैलेंस पर की जाती है, अगर खाते में 10 तारीख और महीने के आखिर में रकम जमा की जाती है.
2017 किन-किन बैंकों में आप सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवा सकते हैं? Which Banks opening Sukanya Samriddhi Accounts?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप नीचे दिए हुए 28 बैंकों में से किसी भी बैंक में SSY Account खुलवा सकते हैं।- Allahabad Bank
- Andhra Bank
- Axis Bank Limited
- BoB – Bank of Baroda
- BoI – Bank of India
- Bank of Maharashtra
- Canara Bank
- CBI – Central Bank of India
- Corporation Bank
- Dena Bank Limited
- ICICI Bank Limited
- IDBI Bank Limited
- Indian Bank
- IOB – Indian Overseas Bank
- OBC – Oriental Bank of Commerce
- P&SB – Punjab & Sind Bank
- PNB – Punjab National Bank
- SBBJ – State Bank of Bikaner and Jaipur
- SBI – State Bank of India
- SBH – State Bank of Hyderabad
- SBM – State Bank of Mysore
- SBP – State Bank of Patiala
- SBT – State Bank of Travancore
- Syndicate Bank
- UCO Bank
- Union Bank of India
- United Bank of India
- Vijaya Bank
सुकन्या समृद्धि योजना की परिपक्वता अवधि कितनी है? What is the Maturity Period for SSY
Account?
SSY Account का Maturity Period 21 वर्ष है। इस अकाउंट के खोले हुए तारीख से 21 वर्ष होने के बाद
इस अकाउंट का परिपक्वता अवधि पूरा हो जाता है।
क्या सुकन्या समृद्धि अकाउंट से पैसे परिपक्वता अवधि से पहले निकाला जा सकता है? Can It is Possible to withdraw money before Maturity
period of SSY Account?
जी हां यह मुमकिन
है-
- आपके deposit किये हुए पैसों का 50% आप Withdraw कर सकते हैं। यह आप तब Withdraw कर सकते हैं जब लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो जाये।
- यह Withdraw तभी कर पाएंगे अगर आपको वह पैसे मात्र लड़की की पढाई के लिए इस्तेमाल करना चाहते हों तो। दुसरे किसी भी कारण के लिए आप पैसे नहीं निकाल सकते।
सुकन्या समृद्धि अकाउंट के पैसे किसको मिलेंगे? Who get the money after maturity of
SSY Account?
अकाउंट के शुरू से
21 साल के बाद जिस लड़की के नाम पर वह अकाउंट
खोला गया होगा उसको जमा किये हुए पैसे मिलेंगे।
लड़की तभी पैसे निकाल सकती है अगर –
- अकाउंट को 21 वर्ष हो चूका होगा।
- Maturity period से पहले लड़की की शादी हो जाए।
- अगर Maturity के बाद लड़की अपना account बंद करना चाहती हो तो।
अगर लड़की की मृत्यु हो जाये डिपाजिट किये हुए पैसे किन्हें
मिलेंगे?
अगर ऐसी कोई
दुर्घटना होती है तो डिपाजिट किये हुए पैसे लड़की के माता पिता या अभिभावक को दिया
जाता है।
अगर पैसे डिपाजिट करने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है
तो क्या होगा?
ऐसे में अगर लड़की
चाहे तो अपना अकाउंट बंद करवा सकती है या तो वह परिवार अकाउंट के maturity period तक इंतज़ार कर सकते हैं।
एकाउंट खोलने के लिए कागजात
इसके लिए आपको इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है
*सुकन्या समृद्धि एकाउंट खोलने का फॉर्म
*बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट (जिसका खाता खोलना है)
*बच्ची के पैरेंट या गार्जियन का पहचान पत्र (पैन, राशन कार्ड, लाइसेंस, पासपोर्ट)
*बच्ची के पैरेंट या गार्जियन के पते का पहचान पत्र ( राशन कार्ड, लाइसेंस, पासपोर्ट, बिजली/टेलीफोन बिल)
यहां से आप फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.
जहां एकाउंट खोलना है, वहां से भी फॉर्म लिए जा सकते हैं.
Sukanya Samriddhi Yojana - Calculator
Sukanya Samriddhi Yojana More Detail
इसके लिए आपको इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है
*सुकन्या समृद्धि एकाउंट खोलने का फॉर्म
*बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट (जिसका खाता खोलना है)
*बच्ची के पैरेंट या गार्जियन का पहचान पत्र (पैन, राशन कार्ड, लाइसेंस, पासपोर्ट)
*बच्ची के पैरेंट या गार्जियन के पते का पहचान पत्र ( राशन कार्ड, लाइसेंस, पासपोर्ट, बिजली/टेलीफोन बिल)
यहां से आप फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.
जहां एकाउंट खोलना है, वहां से भी फॉर्म लिए जा सकते हैं.
Sukanya Samriddhi Yojana - Calculator
Sukanya Samriddhi Yojana More Detail




0 comments:
Post a Comment