Thursday, May 24, 2018

Sarvnam(Pronoun)(सर्वनाम) | सर्वनाम के भेद- अनिश्चयवाचक, संबंधवाचक, प्रश्नवाचक सर्वनाम


('कोई' अनिश्चयवाचक सर्वनाम)

कारक एकवचनबहुवचन
कर्ता कोई, किसनेकिन्हीं ने
कर्म किसी कोकिन्हीं को
करण किसी सेकिन्हीं से
सम्प्रदान किसी को, किसी के लिएकिन्हीं को, किन्हीं के लिए
अपादान किसी सेकिन्हीं से
सम्बन्ध किसी का, किसी की, किसी केकिन्हीं का, किन्हीं की, किन्हीं के
अधिकरण किसी में, किसी परकिन्हीं में, किन्हीं पर

सर्वनाम  सम्बंधित मुख्य प्रश्न जो अधिकाश परीक्षाओं मे आये है 

('जो' संबंधवाचक सर्वनाम)

कारक एकवचनबहुवचन
कर्ता जो, जिसनेजो, जिन्होंने
कर्म जिसे, जिसकोजिन्हें, जिनको
करण जिससे, जिसके द्वाराजिनसे, जिनके द्वारा
सम्प्रदान जिसको, जिसके लिएजिनको, जिनके लिए
अपादान जिससे (अलग होने) जिनसे (अलग होने)
सम्बन्ध जिसका, जिसकी, जिसकेजिनका, जिनकी, जिनके
अधिकरण जिसपर, जिसमेंजिनपर, जिनमें

सर्वनाम  सम्बंधित मुख्य प्रश्न जो अधिकाश परीक्षाओं मे आये है 

('कौन' प्रश्नवाचक सर्वनाम)

कारक एकवचनबहुवचन
कर्ता कौन, किसनेकौन, किन्होंने
कर्म किसे, किसको, किसकेकिन्हें, किनको, किनके
करण किससे, किसके द्वाराकिनसे, किनके द्वारा
सम्प्रदान किसके लिए, किसकोकिनके लिए, किनको
अपादान किससे (अलग होने) किनसे (अलग होने)
सम्बन्ध किसका, किसकी, किसकेकिनका, किनकी, किनके
अधिकरण किसपर, किसमेंकिनपर, किनमें



सर्वनाम का पद-परिचय

सर्वनाम का पद-परिचय करते समय सर्वनाम, सर्वनाम का भेद, पुरुष, लिंग, वचन, कारक और अन्य पदों से उसका सम्बन्ध बताना पड़ता है।

उदाहरण- वह अपना काम करता है।

इस वाक्य में, 'वह' और 'अपना' सर्वनाम है। इनका पद-परिचय होगा-

वह- पुरुषवाचक सर्वनाम, अन्य पुरुष, पुलिंग, एकवचन, कर्ताकारक, 'करता है' क्रिया का कर्ता।

अपना- निजवाचक सर्वनाम, अन्यपुरुष, पुंलिंग, एकवचन, सम्बन्धकारक, 'काम' संज्ञा का विशेषण।

No comments:

Post a Comment