(3) 'अर्थ' के अनुसार क्रियाविशेषण के भेद
(i) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण- जो शब्द क्रिया
परिमाण या माप प्रकट करते है उन्हें 'परिमाणवाचक क्रियाविशेषण' कहते है।
जैसे -बहुत, थोड़ा, अधिक, कम, छोटा, कितना आदि
उदाहरण- आप अधिक बोलते हो।
यहाँ अधिक शब्द क्रिया (बोलने )की माप प्रकट करता है। इसलिए अधिक शब्द
परिमाणवाचक क्रियाविशेषण है।
(क) अधिकताबोधक- बहुत, अति, बड़ा, बिलकुल, सर्वथा, खूब, निपट, अत्यन्त, अतिशय।
(ख) न्यूनताबोधक- कुछ, लगभग, थोड़ा, टुक, प्रायः, जरा, किंचित्।
(ग) पर्याप्तिवाचक- केवल, बस, काफी, यथेष्ट, चाहे, बराबर, ठीक, अस्तु।
(घ) तुलनावाचक- अधिक, कम, इतना, उतना, जितना, कितना, बढ़कर।
(ड़) श्रेणिवाचक- थोड़ा-थोड़ा, क्रम-क्रम से,
बारी-बारी से, तिल-तिल, एक-एककर, यथाक्रम।
(ii) रीतिवाचक क्रियाविशेषण- जो शब्द क्रिया की रीती या ढंग बताते है उन्हें रीतिवाचक
क्रियाविशेषण कहते है।
जैसे- सहसा, वैसे, ऐसे, अचानक आदि।
उदाहरण- कछुआ धीरे-धीरे चलता है।
यहाँ धीरे-धीरे शब्द क्रिया होने ढंग बता रहा है।
इस क्रियाविशेषण की संख्या गुणवाचक विशेषण की तरह बहुत अधिक है। ऐसे
क्रियाविशेषण प्रायः निम्नलिखित अर्थों में आते हैं-
(क) प्रकार- ऐसे, वैसे, कैसे, मानो, धीरे, अचानक, स्वयं, स्वतः, परस्पर, यथाशक्ति, प्रत्युत,
फटाफट।
(ख) निश्र्चय- अवश्य, सही, सचमुच, निःसन्देह, बेशक, जरूर, अलबत्ता, यथार्थ में,
वस्तुतः, दरअसल।
(ग) अनिश्र्चय- कदाचित्, शायद, बहुतकर, यथासम्भव।
(घ) स्वीकार- हाँ, जी, ठीक, सच।
(ड़) कारण- इसलिए, क्यों, काहे को।
(च) निषेध- न, नहीं, मत।
(छ) अवधारण- तो, ही, भी, मात्र, भर, तक, सा।
कुछ
समानार्थक क्रियाविशेषणों का अन्तर
(i)
अब-अभी 'अब' में वर्तमान समय का अनिश्र्चय है और 'अभी'
का अर्थ
तुरन्त से है;
जैसे-
अब- अब आप जा सकते हैं।
अब आप क्या करेंगे ?
अब आप क्या करेंगे ?
अभी- अभी-अभी आया हूँ।
अभी पाँच बजे हैं।
अभी पाँच बजे हैं।
(ii)
तब-फिर- अन्तर यह है कि 'तब' बीते हुए हमय का बोधक है और 'फिर' भविष्य की ओर संकेत करता है। जैसे-
तब- तब उसने कहा।
तब की बात कुछ और थी।
तब की बात कुछ और थी।
फिर- फिर आप भी क्या कहेंगे।
फिर ऐसा होगा।
'तब' का अर्थ 'उस समय' है और 'फिर' का अर्थ 'दुबारा' है।
'केवल' सदा उस शब्द के पहले आता है, जिसपर जोर देना होता है; लेकिन 'मात्र' 'ही', उस शब्द के बाद आता है।
फिर ऐसा होगा।
'तब' का अर्थ 'उस समय' है और 'फिर' का अर्थ 'दुबारा' है।
'केवल' सदा उस शब्द के पहले आता है, जिसपर जोर देना होता है; लेकिन 'मात्र' 'ही', उस शब्द के बाद आता है।
(iii)
कहाँ-कहीं- 'कहाँ' किसी निश्र्चित स्थान का बोधक है और 'कही'
किसी
अनिश्र्चित स्थान का परिचायक। कभी-कभी 'कही'
निषेध के
अर्थ में भी प्रयुक्त होता है; जैसे-
कहाँ- वह कहाँ गया ?
मैं कहाँ आ गया ?
कहाँ राजा भोज, कहाँ गंगू तेली!
मैं कहाँ आ गया ?
कहाँ राजा भोज, कहाँ गंगू तेली!
कहीं- वह कहीं भी जा सकता है।
अन्य अर्थों में भी 'कही' का प्रयोग होता है-
(क) बहुत अधिक- यह पुस्तक उससे कहीं अच्छी है। (ख) कदाचित्- कहीं बाघ न आ जाय। (ग) विरोध- राम की माया, कहीं धूप कहीं छाया।
अन्य अर्थों में भी 'कही' का प्रयोग होता है-
(क) बहुत अधिक- यह पुस्तक उससे कहीं अच्छी है। (ख) कदाचित्- कहीं बाघ न आ जाय। (ग) विरोध- राम की माया, कहीं धूप कहीं छाया।
(iv)
न-नहीं-मत- इनका प्रयोग निषेध के अर्थ में होता है। 'न' से साधारण-निषेध और 'नहीं' से निषेध का निश्र्चय सूचित होता है। 'न'
की अपेक्षा 'नहीं' अधिक जोरदार है। 'मत' का प्रयोग निषेधात्मक आज्ञा के लिए होता है। जैसे-
'न'- इनके विभित्र प्रयोग इस प्रकार हैं-
(क) क्या तुम न आओगे ?
(ख) तुम न करोगे, तो वह कर देगा।
(ग) 'न' तुम सोओगे, न वह।
(घ) जाओ न, रुक क्यों गये ?
(क) क्या तुम न आओगे ?
(ख) तुम न करोगे, तो वह कर देगा।
(ग) 'न' तुम सोओगे, न वह।
(घ) जाओ न, रुक क्यों गये ?
नहीं- (क) तुम नहीं जा सकते।
(ख) मैं नहीं जाऊँगा।
(ग) मैं काम नहीं करता।
(घ) मैंने पत्र नहीं लिखा।
(ख) मैं नहीं जाऊँगा।
(ग) मैं काम नहीं करता।
(घ) मैंने पत्र नहीं लिखा।
मत- (क) भीतर मत जाओ।
(ख) तुम यह काम मत करो।
(ग) तुम मत गाओ।
(ख) तुम यह काम मत करो।
(ग) तुम मत गाओ।
(v)
ही-भी- बात पर बल देने के लिए इनका प्रयोग होता है।
अन्तर यह है कि 'ही' का अर्थ एकमात्र और 'भी' का अर्थ 'अतिरिक्त' सूचित करता है। जैसे-
भी- इस काम को तुम भी कर सकते हो।
ही- यह काम तुम ही कर सकते हो।
(vi)
केवल-मात्र- 'केवल' अकेला का अर्थ और 'मात्र' सम्पूर्णता का अर्थ सूचित करता है; जैसे-
केवल- आज हम केवल दूध पीकर रहेंगे। यह काम केवल वह
कर सकता है।
मात्र-, मुझे पाँच रूपये मात्र मिले।
(vii)
भला-अच्छा- 'भला' अधिकतर विशेषण के रूप में प्रयुक्त होता है, पर कभी-कभी संज्ञा के रूप में भी आता है; जैसे- भला का भला फल मिलता है।
'अच्छा' स्वीकृतिमूलक अव्यय है। यह कभी अवधारण के लिए और कभी विस्मयबोधक के रूप में
प्रयुक्त होता है। जैसे-
अच्छा, कल चला जाऊँगा।
अच्छा, आप आ गये !
अच्छा, आप आ गये !
(viii)
प्रायः-बहुधा- दोनों का अर्थ 'अधिकतर' है,
किन्तु 'प्रायः' से 'बहुधा की मात्रा अधिक होती है।
प्रायः- बच्चे प्रायः खिलाड़ी होते हैं।
बहुधा- बच्चे बहुधा हठी होते हैं।
बहुधा- बच्चे बहुधा हठी होते हैं।
(ix)
बाद-पीछे- 'बाद' काल का और 'पीछे' समय का सूचक है। जैसे-
बाद- वह एक सप्ताह बाद आया।
पीछे- वह पढ़ने में मुझसे पीछे है।
पीछे- वह पढ़ने में मुझसे पीछे है।
0 comments:
Post a Comment